Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नाला में एसडीपीओ किशोर तिर्की ने संभाला पदभार।

SDPO Kishore Tirkey took charge in Nala.

जामताड़ा (झारखण्ड) : गुरुवार को नाला अनुमंडल में नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने नए अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद एसडीपीओ किशोर तिर्की ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। आम लोगों से भी अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए एसडीपीओ के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून का राज और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.