Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पुलिस अधीक्षक ने किया विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण।

Superintendent of Police inaugurated the school development works.

एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के कार्यों को सराहा।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने व बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। ग्राम फलई में रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित “एकीकृत ग्राम विकास परियोजना” के अन्तर्गत पूर्ण हुए विद्यालय विकास कार्यों का मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर (IPS) द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। रिन्यू जल ऊर्जा प्रा. लि. के परियोजना प्रमुख अक्षय भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने शिलापट्ट का अनावरण कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय को छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनता को समर्पित किया।
​गौरतलब है कि रिन्यू कंपनी द्वारा फलई गांव के चहुंमुखी विकास के लिए 1 दिसम्बर 2024 से 30 अप्रैल 2026 तक इस विशेष परियोजना का संचालन किया गया था। इस अवधि में कम्पनी द्वारा गांव के बुनियादी विकास, महिला सशक्तिकरण के तहत आजीविका के अवसरों के सृजन, स्वास्थ्य जागरुकता और किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण देने जैसे धरातलीय कार्य किए गए। इसी क्रम में ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय सुदृढ़ीकरण के कार्यों का औपचारिक लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
​लोकार्पण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने रिन्यू कंपनी और स्थानीय जनप्रतितिधियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलना उनके भविष्य को संवारने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ​इस गरिमामयी समारोह में रिन्यू कंपनी से नितिन कौंडल (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस), फलई विद्यालय की प्रधानाचार्य सारिका भट्ट, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, पूर्व प्रधान विजय पाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गुसाईं, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एनजीओ से शिवम सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.