Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

उत्तराखंड में गुलदार के आतंक से लोगो में डर का माहौल बना हुआ हैं ।

समाचार ब्यूरो के अनुसार कल शाम लगभग 6 बजे चार वर्षीय एक बच्ची आरुषि घर के अपने आंगन के आस- पास खेल रही थी इसी बीच जंगल से आकर एक गुलदार ने उस पर अचानक हमला किया और उसे उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया इसके उपरान्त बच्ची के भाई ने उसके नानी को इसकी सूचना दी परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर तलाश शुरू किया कुछ समय के बाद घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच में बच्ची का शव मिला तो देखते ही परिजनों में अफरा – तफरी मच गया और माहौल की सुन गुनाहट दूर दूर तक फैल गयी और लोगों में डर के माहौल का खौफ पैदा हो गया। यह घटना ग्राम ओजली, खांड्यूसैंण क्षेत्र, पौड़ी गढ़वाल की है।यह पौड़ी जिला मुख्यालय के निकट और पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग के आसपास स्थित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.