बढ़ते यातायात को नियंत्रित ढंग से आगे भेजे जाने हेतु व्यस्थित किये गये बैरियरों का एसपी ने किया निरीक्षण।
वीकेंड के दृष्टिगत यात्रियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत के यातायात दबाव को देखते हुए बैरियरों का संचालन करने के दिये गये निर्देश।
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में आ रहे यात्री वाहनों को नियन्त्रित ढंग से सीतापुर व सोनप्रयाग क्षेत्र में भेजे जाने हेतु केदारघाटी की ओर जाने वाले यातायात को स्यालसौड़, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत बनाये गये बैरियरों पर अस्थायी तौर पर कुछ देर के लिए रुकवाते हुए सीतापुर व सोनप्रयाग की ओर से आने वाले यातायात के सापेक्ष आगे की ओर भिजवाया जा रहा है। एसपी नीहारिका तोमर ने इन बैरियरों पर बनाई गयी पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आपसी समन्वय व तालमेल के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।