Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैनात होमगार्ड जवान ने दिखाई ईमानदारी।

The Home Guard jawan deployed on the Kedarnath Yatra route showed honesty.

खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर मालिक को सौंपा।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : ​केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस व सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के साथ-साथ ईमानदारी की भी मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में यात्रा मार्ग पर भीमबली चौकी में तैनात एक जवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री का खोया हुआ कीमती मोबाइल सुरक्षित लौटाया है। 20 मई को रामबाड़ा और छोटी लिंचोली के बीच चौकी भीमबली क्षेत्र में गश्त और ड्यूटी के दौरान होमगार्ड प्रेम सिंह चौहान को रास्ते में एक लावारिस मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। जवान ने तत्काल इस मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया और इसके वास्तविक स्वामी की खोजबीन शुरू की।
​कड़े प्रयासों के बाद मोबाइल के वास्तविक स्वामी का पता लगाया गया। 22 मई को मोबाइल के वास्तविक मालिक मन बहादुर (पुत्र गणेश बहादुर शाही, हाल निवासी गौरीकुंड) को चौकी पर बुलाकर उनका मोबाइल पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने उत्तराखंड पुलिस और होमगार्ड जवान की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.