Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

Major action by Sonprayag Police on Kedarnath Yatra route.

1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखण्ड) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाए जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने गौरीकुण्ड क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2.16 लाख रुपये (दो लाख सोलह हजार रुपये) है।

गत दिवस 21 मई को चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गौरीकुण्ड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से चरस ​01 अदद मोबाइल फोन (Infinix कंपनी, जिसमें भारतीय व नेपाली सिम कार्ड सक्रिय थे) व ₹ 6,070 भारतीय रुपये तथा 450 नेपाली रुपये बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आया था और यहां यात्रा मार्ग पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।
​अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 19/2027 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का नाम हस्त बहादुर शाही बताया जा रहा हैं। जिसकी लगभग उम्र 37 वर्ष हैं। वह गांव पालिका रास्कोट (वार्ड नं. 5), जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल हाल गौरीकुण्ड का निवासी हैं।

पुलिस टीम में ​चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, आरक्षी 131 ना.पु. विनोद सिंह, चौकी गौरीकुण्ड एवं आरक्षी 57 ना.पु. अर्जुन सिंह चौकी गौरीकुण्ड शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.