Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ।

समाचार ब्यूरो, उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू । :

जखोली के अर्जुन बैंड के समीप वाहन खाई में गिरा, पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची।
आज दिनांक को अपराह्न करीब 01 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग) क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तत्काल एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं स्थानीय चौकी पुलिस की रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय से रेस्क्यू कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुंचे।

अब तक संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार 4 घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जा चुका है। वहीं अचेत अवस्था में मिले 2 अन्य व्यक्तियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के नाम-पते सहित अन्य विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। घटनास्थल से विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम सूचना साझा की जाएगी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.