हीरो राजन कुमार ने किया स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ।
मुंगेर (बिहार) : स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ उनके पौत्र हीरो राजन कुमार के द्वारा शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी मुंगेर में किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। जिसके पश्चात टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें लगभग 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग किया। यह आयोजन दो दिनों का हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओम आनंद एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज कुमार मौजूद रहें। साथ ही BFTAA के कलाकारों की प्रस्तुति ने भी लोगों को आकर्षित किया। बफ्टा की जूनियर कलाकार सृष्टि भारती ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। कल्पश्वनी ने रंगोली बना कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद ओम एकेडमी के डायरेक्टर नीरज कुमार ने हीरो राजन कुमार की इस पहल को लोकहित में प्रेरणादायक बताया।
चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने इस टूर्नामेंट के बारे में कहा कि गर्मी की छुट्टी में खिलाड़ियों के लिए अपने हुनर को दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है। महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में यह आयोजन किया गया है। सभी प्रतिभागी बहुत उत्साहित हैं एवं उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के द्वारा मुंगेर एवं बिहार को कई नए बैडमिंटन खिलाड़ी मिलेंगे।