रुद्रप्रयाग पुलिस की सजगता, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बिछड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों से मिलवाया।
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : केदारनाथ धाम के दर्शन के उपरान्त वापस आते समय आते समय गौरीकुण्ड में भभुआ बिहार निवासी कन्हैया सिंह की पत्नी श्रद्धालु ललिता देवी अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। जिनकी उम्र लगभग 82 वर्ष हैं। अत्यधिक उम्र होने और परिजनों का कोई संपर्क नंबर न होने के कारण वृद्ध महिला काफी परेशान थी, गौरीकुंड में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विजय कुमार की नजर जब इन पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल महिला श्रद्धालु को सहारा दिया और ढांढस बंधाया। आरक्षी विजय कुमार द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुये विभिन्न माध्यमों से अथक प्रयास किये गये। आखिरकार उनके प्रयास रंग लाये और श्रद्धालु ललिता देवी के परिजन मिल पाये। तत्पश्चात श्रद्धालु ललिता देवी को उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने परिवार की बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें भर आयी। उन्होंने संकट के समय में मदद करने वाली रुद्रप्रयाग पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।