Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

घोड़ा हॉकर की ईमानदारी से दिल्ली के श्रद्धालु को सकुशल मिला खोया हुआ पर्स व नकदी।

Due to the promptness of Rudraprayag Police and honesty of the horse hawker, a devotee from Delhi found his lost purse and cash safely.

रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता और घोड़ा हॉकर की ईमानदारी से दिल्ली के श्रद्धालु को सकुशल मिला खोया हुआ पर्स व नकदी।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। भीमबली क्षेत्र में खोया एक श्रद्धालु का पर्स पुलिस और एक स्थानीय स्थानीय घोड़ा हॉकर के आपसी समन्वय से सकुशल वापस लौटा दिया गया है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये एक श्रद्धालु का पर्स भीमबली क्षेत्र के पास कहीं गिर गया था, यह पर्स मार्ग पर चलने वाले एक स्थानीय घोड़ा हॉकर को मिला। हॉकर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना समय गंवाये उक्त पर्स को नजदीकी पुलिस चौकी भीमबली में जमा करवा दिया, ​पर्स मिलने के बाद चौकी चौकी प्रभारी यशपाल सिंह एवं आरक्षी रामनारायण ध्यानी द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई, उनके द्वारा पर्स को खोलकर उसमें रखे पहचान पत्रों की जांच की, जिससे श्रद्धालु की पहचान हो सकी, पहचान स्थापित होने के बाद पुलिस टीम ने कड़ियों को जोड़ते हुए श्रद्धालु से संपर्क साधा और उन्हें पर्स सुरक्षित होने की सूचना दी। ​ तत्पश्चात रघुवीर नगर नई दिल्ली निवासी मनोज मिश्रा के पुत्र श्रद्धालु सत्यम मिश्रा भीमबली चौकी पहुंचे। पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सत्यम मिश्रा का पर्स, जिसमें 4,500 रूपये की नकदी और उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान और नकदी वापस पाकर श्रद्धालु सत्यम मिश्रा अत्यंत प्रसन्न हो उठे। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की इस त्वरित व सहयोगात्मक कार्यप्रणाली और स्थानीय घोड़ा हॉकर की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.