Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

The villagers staged a one-day protest against the railway management with three-point demands.

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, जन समस्या से परेशान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास पुल जो रेलवे फाटक 4/ए/ई के समीप बनाया गया हैं। उसमें जलजमाव की समस्या होती हैं। बारिश होने पर आवागमन पूर्णतः बाधित रहता हैं। जबकि, वर्तमान में रेलवे फाटक भी बंद कर दिया गया हैं। जिससे एकमात्र आने – जाने का विकल्प अंडरपास पुल ही हैं। अंधेरा में और भी परेशानी होती हैं। वहीं, बड़ी गाड़ी या एक साथ दो चार पहिया वाहन आने जाने में असुविधा होती हैं। इसी को देखते हुए ग्रामीणों की तीन महत्वपूर्ण मांगे अंडरपास पुल में सुधार, लाइट की व्यवस्था एवं डबल लेन अंडरपास पुल का निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में वैकल्पिक रूप से रेलवे फाटक भी चालू रखा जाए। जिससे पैदल आने – जाने में सुविधा हो।
तेतुलमारी रेलवे स्टेशन मास्टर आफताब आलम को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंप धरना समाप्त किया गया। लेकिन, ग्रामीणों ने मांगों को लेकर 2 माह का अल्टीमेटम दिया हैं। कहा कि अगर दो माह के भीतर मांगो पर रेल प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं किया जाता हैं, तो ग्रामीण इससे भी वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसके लिए रेल प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मौके पर गोमो अनुभाग के वाणिज्य यातायात निरीक्षक राजू कुमार, ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस एवं आरपीएफ टीम भी उपस्थित रहें। धरना कार्यक्रम में मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक, दयानंद महतो, शिवनन्दन महतो, महेंद्र सिंह, देवनारायण महतो, संतोष रवानी, राजेंद्र महतो, दीपक कुमार महतो, संतोष कुम्हार, भागीरथ महतो, सरवर आलम, करमचंद महतो, मो. नसीम, शिव कुमार महतो, बुद्धेश्वर कुम्हार, सरोज कुमार सिंह, मनु कुम्हार, रामचंद्र महतो, मो. शमीम, जन्मंजय महतो, शंकर कुम्हार, बॉबी सिंह, रेखा देवी, अष्टमी देवी, चीना देवी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.