साहिबगंज (झारखण्ड) : बोरियो थाना परिसर में ईद उल अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहेबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सीओ संजय शुक्ला, इंस्पेक्टर नुनु देव रॉय, थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।