Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भीषण सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत।

18 year old youth died in a horrific road accident.

डम्फर की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

जामताड़ा ( झारखण्ड ) : गुरुवार दोपहर को जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव निवासी रोनित राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय चौकीदार का पुत्र था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
​मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ। पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने वहां से गुजर रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार रोनित गंभीर रूप से घायल हो गया। आस -पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
​होनहार जवान बेटे की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को शांत करने और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने डंपर को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.