Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नाला वनक्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी नाकाम

Illegal timber smuggling thwarted in Nala forest area.

नाला वनक्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी नाकाम : सफेद टाटा पिकअप जब्त, 18 बोटा अर्जुन की लकड़ी बरामद

जामताड़ा (Jharkhand) : नाला वन विभाग की सजगता से रविवार तड़के अवैध लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया। ज्ञात हो कि जामताड़ा जिला के नाला-मुर्गाबनी रोड पर भेलाडंगाल मोड़ के पास गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने एक सफेद रंग की टाटा पिकअप को रोका। जांच में वाहन से 18 बोटा अर्जुन की लकड़ी, लगभग 3.2571 घन मीटर, लदी मिली।

कागजात नहीं, वाहन जब्त

मौके पर पिकअप वैन में वन परिवहन अनुमति पत्र और वाहन से जुड़ा कोई भी कागज नहीं मिला। नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची और मापी सूची तैयार की गई। लकड़ी लदी पिकअप को वनक्षेत्र कार्यालय नाला परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

इस छापेमारी में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, वनरक्षी जाफर मियां, होमगार्ड बापी दास सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

कानूनी कार्रवाई शुरू, तस्करों की तलाश

वन विभाग ने घटना को लेकर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी खोजबीन जारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल वन विभाग का वाहन देखते ही गाड़ी में मौजूद चालक सहित अन्य सभी लोग भागने में सफल रहे, किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.