Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

खरीफ मौसम हेतु 50% अनुदान पर बीज वितरण का कार्य प्रारंभ

Distribution of seeds at a 50% subsidy for the Kharif season has commenced.

धनबाद (झारखंड) : राजगंज पैक्स से खरीफ मौसम हेतु 50% अनुदान पर बीज वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। बीज वितरण का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस वर्ष जिले 24 पैक्स के माध्यम से बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश द्वारा बताया गया कि यदि कृषकों की मांग रहती है तो बीज वितरण हेतु अन्य पैक्स को भी अधिकृत किया जाएगा। धान के साथ साथ अरहर, मूंग और उरद के बीज शीघ्र ही पैक्स पर उपलब्ध होंगे।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश समेत सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.