Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

धनबाद सांसद ने की बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में सीबीआई जाँच की मांग।

Dhanbad MP demands CBI inquiry into Bansjoda firing case.

धनबाद (झारखंड) : सांसद ढुलू महतो ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में सीबीआई जांच की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि वर्चस्व की लडाई में एक विशेष वर्ग को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में गोली लगने से घायल किशुन रवानी की मौत हो गई एवं दर्जन भर लोग गोली, लाठी डंडो एवं पत्थरबाजी में घायल हुए।

उन्होंने बताया कि बांसजोड़ा की घटना कोई नई नहीं हैं। इससे पूर्व भी बांसजोड़ा लोयाबाद में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। आवश्यकतानुसार इसका साक्ष्य भी प्रस्तुत किया जायेगा।

उन्होंने वर्चस्व की इस घटना में लोयाबाद बासंजोड़ा के कांग्रेस नेता राजकुमार महतो एवं असलम मंसुरी का हाथ होने का आरोप लगाया है। बताया कि वे लोग काफी दबंग है एवं लोहा – कोयला के अवैध कारोबार से काली कामई कर अकूत संपत्ति भी अर्जित की है। धनबाद सांसद ने राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी पर अपराधियो का एक गैंग संचालित करने का आरोप भी लगाया। जिसमें बाहर से आए अपराधियो और गुंडों का आश्रय स्थल बना दिया है।

सांसद ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि लोयाबाद बांसजोड़ा के स्थानीय स्तर पर विभिन्न जाति समाज के रैयतो की जमीन का अधिग्रहण अथवा क्षतिग्रस्त किए जाने पर राजपूत, चन्द्रवंशी, कुड़मी एवं अन्य समाज के लोग अपनी मांगो को लेकर विभिन्न तरीको से आंदोलन करते रहे है। जब भी कोई आंदोलन शुरू किया जाता है, तो राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी के गुंडो द्वारा उपद्रव और गोलीबारी किया जाता है। फिर वे अपने रसुख और पैसे का दुरुप्रयोग कर निरीह ग्रामीणो को ही फंसाने का कार्य करते है। बांसजोड़ा गोलीकांड में भी निर्दोष लोगो के नाम केस करवाकर उन्हें प्रताडित किया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी काफी संदिग्ध रही है एवं मामले की जांच सीबीआई अथवा अन्य किसी स्वतंत्र एजेंसी से ही किया जाना ही उपयोगी होगा। सांसद ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने एवं क्षेत्र के लोगो को राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए मामले की जांच सीबीआई अथवा किसी अन्य स्वत्रंत एजेंसी से कराने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.