Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

दलाबड़ में श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ पंच कलश स्थापित।

Preparations for Sri Sri 1008 Mahashakti Mahayagya started in Dalabad, Panch Kalash installed along with Bhoomi Pujan.

जामताड़ा ( झारखण्ड ) : जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ काली मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ मैदान में श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रखंड यज्ञ कमेटी दलाबड़ ( नाला )के तत्वावधान में आयोजित इस वैदिक कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित दीनबंधु चक्रवर्ती उर्फ दीनू ठाकुर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंच कलश की स्थापना, ब्रह्मा-विष्णु-महेश व पंचदेव पूजन, भूमि पूजन तथा श्री संकटमोचन ध्वजारोहण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी शामिल हुए। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सह उप प्रमुख समर माजी ने बताया कि यह नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 11 जून, बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे भव्य महा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। कलश यात्रा कुरुली नदी से गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी और यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किए जाएंगे। 11 जून से प्रतिदिन शाम 7 बजे वृंदावन राधा कुंड के प्रसिद्ध कथावाचक हिरन्मय गोस्वामी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इसके अलावा इस महायज्ञ में कवीगान, यात्रापाला तथा आर्केस्ट्रा सहित मेला का आयोजन भी किया गया है। यज्ञ समिति ने आसपास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कलश यात्रा एवं महायज्ञ में भाग ले तथा भागवत पाठ का श्रवण करें और मेले का आनंद उठाये। इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के सचिव गणेश चंद्र मित्र, सहसचिव पंकज झा, धरम माजि, आशीष तिवारी, ऋतुराज तिवारी, चंद्रमोहन घोष, दयामय मंडल, निमाई घोष, काशीनाथ मंडल, जितेन माजि, निर्मल मंडल, वृंदावन घोष, लक्ष्मण माजी, गौरी शंकर सिंह, दुलाल मंडल, लालटू घोष, सुशील घोष, मुनमुन चौहान, दिलीप मंडल, राजीव घोष, कृष्णकांत घोष, कैलाश मंडल, नदिया घोष समेत अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.