Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

स्थानीय समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Ward councilor submitted memorandum to MP regarding local problems

धनबाद (झारखंड) : धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से उनके गोला-चितरपुर स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्षद ने वार्ड 5 के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर सांसद को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही वार्ड से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। पार्षद ने विवाह भवन निर्माण, सड़क व नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग रखी। जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही बीसीसीएल एरिया-4 द्वारा वार्ड 5 में विकास कार्य कराए जाने पर भी चर्चा की गई। सांसद ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर चिंता देवी, रोहित पंडित, राजन सिंह, मनोज प्रजापति, चंदन कुमार सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.