Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

छाताबाद गोलीकांड में दो मुख्य नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Two main named accused arrested in Chhatabad firing case, sent to jail

छाताबाद गोलीकांड में आरोपी विक्रम यादव और कन्हैया यादव गिरफ्तार

कोर्ट में पेशी के बाद दोनों भेजे गए धनबाद जेल

धनबाद (झारखंड) : कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में अवैध कोयला कारोबार के वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में कतरास पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मामले के दो मुख्य नामजद आरोपी विक्रम यादव (38) और कन्हैया यादव (31) को आकाशकिनारी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दोनों के खिलाफ कतरास थाना कांड संख्या 152/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया हैं। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.