Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

अंडरपास पुल में खराब जल निकासी व्यवस्था और लचर बुनियादी ढांचे की खुली पोल।

Poor drainage system and poor infrastructure exposed in the underpass bridge.

धनबाद । शुक्रवार की बारिश ने रेल प्रबंधन की खराब जल निकासी व्यवस्था एवं लचर बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी हैं। बड़की बौआ रेलवे फाटक 4/ए/ई के समीप निर्मित अंडरपास पुल में जलजमाव के कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहा। इससे ग्रामीण दिन भर परेशान रहें और लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूर दूसरे रास्ते से आना जाना किए। मौके पर प्रबंधन की ओर से पदाधिकारी भी पहुंचे और जल निकासी का प्रयास किए। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया एवं मांग किया कि रेलवे फाटक खोलने के बाद ही जल की निकासी करने देंगे। कारण हल्की बारिश से ही अंडरपास पुल की स्थिति गंभीर हो जाती हैं और ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाकर दूसरे रास्तों से मजबूरी में आना – जाना करना पड़ता हैं। हालांकि, अंडरपास पुल की लचर व्यवस्था में सुधार एवं डबल लेन अंडरपास पुल की मांग ग्रामीणों की शुरू से रहीं हैं। लेकिन, इस पर कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों का कहना हैं कि रेलवे फाटक को तत्काल खोला जाये। जिससे आने – जाने की समस्या दूर हो और जब तक अंडरपास पुल की स्थिति में सुधार नहीं होती हैं, तब तक रेलवे फाटक खुला ही रखा जाए।

अंडरपास पुल में खराब जल निकासी व्यवस्था और लचर बुनियादी ढांचे की खुली पोल।
बता दें कि शुक्रवार की बारिश से अंडरपास पुल में पानी भर जाने से कई ग्रामीण अपने वाहन के साथ पार करने की कोशिश किए। जिसमें उनका वाहन खराब हो गया। जबकि, कई ग्रामीण पैदल भी भींगते हुए पार किये। वहीं, बहुत से ग्रामीण लौटते हुए दूसरे रस्ते से जाने में ही भलाई समझे। इस रास्ते से प्रतिदिन आस – पास के कई गांवों के ग्रामीण आना – जाना करते हैं। रास्ता बाधित रहने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.