Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

ग्रामीणों ने दी रेल चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ रेलवे फाटक 4/ए/ई/2 के समीप निर्मित अंडरपास पुल में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी हैं। शनिवार को अंडरपास पुल पर ही ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन की घोषणा की एवं बहुत जल्द इसको अंतिम रूप दिया जायेगा। ज्ञात हो कि ग्रामीण अंडरपास पुल निर्माण के समय से ही विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। जिसके संबंध में विभाग को लिखित रूप से सूचित भी किया गया। पुतला दहन एवं एकदिवसीय धरना देकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। बावजूद इसके समस्या पर कोई पहल नहीं किया गया। इस क्रम में प्रबंधन की ओर से कई पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया और मंडल रेल प्रबंधक को रिपोर्ट भी सौंपा गया हैं। लेकिन, रेल प्रबंधन की उदासीनता को देखते हुए अंततः ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी हैं। चूंकि, रेल फाटक बंद कर दिया गया हैं और अंडरपास पुल में पानी बहुत ज्यादा भर जाता हैं। जिससे आने – जाने व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित हैं। दर्जनों वाहन पानी में पार होने की वजह से खराब हो चुका हैं। स्कूली बच्चें, कामकाजी लोग एवं अन्य जरूरत पर ग्रामीणों को एक से दो किलोमीटर घूम कर आना – जाना करना पड़ता हैं। समस्या इतनी बढ़ चुकी हैं कि ग्रामीण इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहें हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि अंडरपास पुल में सुधार हो एवं डबल अंडरपास पुल का निर्माण हो। जबकि, रेलवे फाटक को चालू रखने की मांग ग्रामीणों की पहली प्राथमिकता हैं।
बैठक में मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक, दयानंद महतो, देवनारायण महतो, दीपक कुमार महतो, राजेंद्र महतो, सरफुद्दीन अंसारी, संतोष साव, लक्ष्मीकांत रजक, बबलू महतो, अरुण रवानी, संतोष रवानी, सरवर आलम, गंगाधर कुम्हार, जलेश्वर कुम्हार, सुभाष रवानी, भागीरथ महतो, दिनेश साव, राजेश महतो, राजेश साव, मो. अल्ताफ, नन्द किशोर कुम्हार, रामचंद्र कुम्हार, नंदकिशोर महतो एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.