धनबाद (झारखंड) : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सांसद प्रतिनिधि सह आजसू पार्टी के धनबाद जिला प्रधान सचिव रामा शंकर तिवारी ने बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाक़ात कर गोविन्दपुर एरिया-3 के अंतर्गत खरखरी कोलियरी में संचालित हिलटॉप एनर्जी प्रा. लि. एवं श्री इंफ्रा प्रा. लि. आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किए जाने को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया। श्री तिवारी ने रैयतों को मुआवजा, स्थानीय बेरोजगारों को 75% नियोजन सहित अन्य लाभ दिए बगैर ही बल पूर्वक कार्य करने जैसी हरकतों को प्रमुखता से रखते हुए त्वरित निष्पादन करने की हुंकार भरी। श्री तिवारी ने यह आरोप लगाया कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी रैयतों की जमीन प्रशासनिक एवं अपराधियों के बल पर जबरन घेराबंदी किए जा रहे है, रैयतों के विरोध करने पर मारपीट और झूठे केस में फ़साने का धमकी भी देते हैं।सीएमडी ने माँग पत्र पर ध्यान आकृष्ट करते यथाशीघ्र सभी माँगो को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया।श्री तिवारी ने यह भी बातें कही कि हम रैयतों और स्थानीय बेरोजगारों का हक-अधिकार किसी भी सूरत पर नहीं लूटने देंगे, चाहे इसके फिर से जेल जाना पड़े तो हमें मंजूर है।हमारी मांगों पर 15 दिनों के अंदर बीसीसीएल प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आजसू पार्टी रैयत एवं स्थानीय बेरोजगारों के साथ उनके हक और अधिकार को लेकर पुनः उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस दौरान अप्रिय घटना-घटित होने पर इसकी सारी जवाबदेही बीसीसीएल, उक्त आउटसोर्सिंग कंपनियां और जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर आजसू पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश ग़याली, कौशल किशोर महतो, भवानी सेन गुप्ता, समीत सिंह चौधरी एवं अन्य मौजूद रहें।