Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

लापता 18 माह की मासूम बच्ची का शव बरामद।

The body of a missing 18 month old innocent girl was found.

रांची (झारखंड) : रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से रविवार को लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे का अंततः दु:खद अंत हो गया। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से बरामद किया। इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्ची के लापता होने की सूचना रविवार को परिजनों की ओर से सदर थाने की पुलिस को दी गई थी। मामले की गंभीरता के देखते हुए रांची पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। रांची पुलिस की ओर से बच्ची का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई थी।
इस बीच घर के पास मौजूद बड़े नाले को देखते हुए शुरू से ही हादसे की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी छानबीन में जुटी थी। पुलिस, परिजन और एनडीआरएफ की ओर से सोमवार से ही ड्रोन की मदद से नाले और आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश की जा रही थी। वहीं बच्ची की मां मदर्स डे के दिन से सदमे में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.