Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

संगठित ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने दंपती समेत 5 को किया गिरफ्तार।

Organized drugs network busted, police arrested 5 people including a couple.

जमशेदपुर (झारखंड) : ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जिसमें एक दंपती समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं।लगभग 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ हैं।जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर बस्ती में संतोष सिंह अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार करता था।जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिलने पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।मामले में आरोपी संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली।जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर क्षेत्र से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से क्रमशः 20 और 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। वहीं मानगो क्षेत्र के मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में पुलिस ने चार मोबाइल फोन भी जब्त किया।

जिला एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था और अंतरजिला स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी सरायकेला जिले से ब्राउन शुगर लाकर जमशेदपुर में बेचते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अधिकांश आरोपी पहले भी नशा और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि शहर में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.