Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

बांग्ला अकादमी की मांग को लेकर नाला में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

A memorandum was submitted to the BDO in Nala demanding a Bangla Academy.

जामताड़ा (झारखण्ड) : गुरुवार को झारखंड में बांग्ला भाषा के संरक्षण और संवर्धन की मांग ने फिर जोर पकड़ा। संताल परगना के जामताड़ा जिले अंतर्गत नाला प्रखंड में झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तरीय ज्ञापन अभियान के तहत बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।

समिति के निर्भीक कार्यकर्ता समीर मित्र के नेतृत्व में सदस्यगण नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राज्य में बांग्ला भाषा की रक्षा, विकास एवं साहित्य-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए बांग्ला अकादमी की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी गई।

ज्ञापन सौंपते हुए समीर मित्र ने कहा कि झारखंड की एक बड़ी आबादी की मातृभाषा बांग्ला है, लेकिन सरकारी स्तर पर भाषा के संरक्षण के लिए कोई ठोस संस्था नहीं है। बांग्ला अकादमी बनने से भाषा, साहित्य और संस्कृति को नया आयाम मिलेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्राप्त ज्ञापन एवं रिपोर्ट को यथाशीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सनत कुमार माजी, दिनू दास, कालि दास, आनंद घोष, श्यामापद माजी,मृत्युंजय चक्रवर्ती, कृष्णपद घोष, फटीक बाउरी, कल्याण राय, साधु धीवर, जगदीश घोष, रतन चंद्र घोष, धरम माजी सहित समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.