Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भाकपा माले धनबाद जिला कमिटी का जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन।

CPI-ML Dhanbad District Committee's protest demonstration at the district headquarters Randhir Verma Chowk.

धनबाद : डीजल, पेट्रोल,गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, कमरतोड़ महंगाई, NEET परीक्षा में पेपर लीक (घोटाला) के खिलाफ एवं पानी, बिजली में कटौती आदि सवालों को लेकर भाकपा माले धनबाद जिला कमिटी की और से 21 मई को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव बिन्दा पासवान व संचालनत विजय पासवान ने की।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईंधन मूल्य वृद्धि: संयम और मितव्ययिता बरतने के नाम पर मोदी सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीति की भारी नाकामियों का बोझ आम जनता पर थोपा जा रहा है। जो सरकार लंबे समय से मौजूद आर्थिक संकट से इनकार कर रही थी, 2026 के विधानसभा चुनाव नतीजों और मोदी के “ईंधन बचाओ” बयान के कुछ दिनों बाद ही पेट्रोल डीजल की कीमत दो-दो बार बढ़ोतरी कर दी है। खासकर विदेश नीति और व्यापारिक हितों को अमेरिका-इजरायल गुट के पास गिरवी रखने से आर्थिक संकट को गहरा कर दिया है। हमारा मित्र देश ईरान और रूस सस्ता में तेल देता रहा है। देश की संप्रभुता को गिरवी रख कर ट्रंप आगे घुटना टेक दिया है। अब केंद्र सरकार इस संकट का बोझ आम जनता के ऊपर डालने लगी है। सरकार फिर अपनी जवाबदेही से बचते हुए लोगों पर “खर्च में कटौती” का जुमला थोप रही है। हम ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से कमरतोड़ महंगाई बढ़ रही है। जरूरी चीजों की कीमत आसमान छूने लगी है और लोगों की जिंदगी व उनकी रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है। खेती बारी, ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में सीधा असर पड़ा है। जिससे लाखों लोगों को झेलनी पड़ रही हैऔर आर्थिक तंगी बढ़ जाएगी। आगे कहा कि केंद्र सरकार नीट परीक्षा पेपर लीक (घोटाला) करके देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रह रही है। इस घोटाला भाजपा सरकार के नुमाइंदे का चेहरा सामने आ रही है।
नीट परीक्षा पेपर लीक (घोटाला) का सीबीआई से जांच करवाने की मांग करते हैं। विश्वविद्यालयों से कलस्टर सिस्टम को वापस लेना होगा। लोगो की बढ़ती तकलीफों को कम करने के लिए सरकार को तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेनी होगी। बाजार आधारित अनियंत्रित पेट्रोल – डीजल – एलपीजी के मूल्य निर्धारण की नीति समाप्त करना होगा। आर्थिक आपदा को रोकने के लिए तत्काल सही कदम उठाना होगा। नीट परीक्षा में पेपर लीक (घोटाला) में नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफा देना चाहिए।
जिला में पानी बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य में पड़ रहा है।
राज्य सरकार से मांग करते हैं कि सरकारी व्यवस्था का घोर लापरवाही है। इसको दुरुस्त करते हुए पानी बिजली का संकट को दूर करें। अन्यथा भाकपा माले व्यापक आंदोलन चलाएगीं ।
कार्यक्रम में आईसा से छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य स्थाई समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, राज्य सदस्य आनंदमई पाल, श्रीकांत सिंह सुभाष चटर्जी,नकुलदेव सिंह सुभाष सिंह, बी आर सिंह, श्रीराम विश्वकर्मा, सीमा पासवान, पूनम देवी, राणा चटराज, विश्वजीत राय, नरेश पासवान, आर पी महतो, राजेंद्र पासवान, सोनू शर्मा, सम्राट चौधरी, एस पी साहू, शशि पासवान,सोनू गोराई , कल्याण घोषाल,
अर्जुन निषाद कल्याण चक्रवर्ती, जगदीश साव, बुटन सिंह, गुड्डू रजक,सुरेश पासवान, विजय सिंह,औरंगजेब खान, सुभाष पासवान, करण पासवान, राजू पासवान, विनोद भुइया, शंभू भुईयां , वर्मा प्रसाद, राजेंद्र गोस्वामी, सुनील चौहान, धनेश्वर पासवान, अजय भुईयां,राजेश चौहान, राजीव चौहान, पंकज पासवान, संजीव चौहान, कमलेश चौहान, नरेश निषाद, विकाश पासवान, राजेंद्र चौहान, राजेश विरुवा राकेश महतो,परवेज आलम आईसा के राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, अतक इमाम,पल्लवी रोशन,अभिजीत महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.