धनबाद (झारखंड) : आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसजोड़ा बस्ती में हुई घटना के विरोध में आजसू पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी है। उक्त घटना की निष्पक्ष जाँच एवं सीबीआई जाँच की मांग को लेकर केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, केंद्रीय सचिव भास्कर ओझा, केंद्रीय सदस्य सह प्रभारी रतिलाल महतो, जिला सचिव महेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल के नेतृत्व में कलियासोल प्रखंड में मशाल जुलूस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आंदोलन के माध्यम से आजसू पार्टी ने स्पष्ट किया कि अन्याय, माफियागिरी और राजनीतिक संरक्षण के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता देवी, करण महतो, केंद्रीय सदस्य गफ्फार अंसारी, केंद्रीय सदस्य सफिक आलम, केंद्रीय सदस्य भोला चौधरी, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल, जितेन मंडल, उपाध्यक्ष गोपी रवानी, मीडिया प्रभारी चिरंजीत मंडल, शिव प्रसाद महतो, भोला चौधरी, अमरेन्द्र कुमार पासवान, प्रमोद महतो सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।