Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

क्रेडिट कार्ड ठगी करने वाला एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

A cyber criminal involved in credit card fraud arrested

जामताड़ा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रेडिट कार्ड ठगी करने वाला एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा (Jharkhand) : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध पर एक और बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी करने वाले 1 शातिर साइबर अपराधी को धर दबोचा है। उसके पास से 3 मोबाइल और 5 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली सूचना पर साइबर अपराध थाना प्रभारी प्रकाश सेठ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था ठगी का खेल
छापामारी दल ने करमाटांड़ से ईदगाह जाने वाली पक्की सड़क किनारे स्थित रानीटांड़ गांव के एक अधनिर्मित मकान को निशाना बनाया। यहां से पुलिस ने गालिब अंसारी,उम्र 38 वर्ष, ग्राम डुमरियाँ, थाना करमाटांड़ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वह लोगों को फोन कर क्रेडिट कार्ड ठगी कर रहा था।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था। वह कहता कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो रहा है, नया कार्ड लेने के लिए लिंक भेज रहे हैं। इसके बाद मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड की सारी गोपनीय जानकारी निकाल लेता और खाते से पैसे उड़ा देता। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था।इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 33/26, दिनांक 05.06.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की धारा 42(3) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि बैंक/क्रेडिट कार्ड के नाम पर कोई भी फोन आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ओटीपी,पीन या एपीके फाइल किसी से शेयर न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.