Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

Three tractors loaded with illegal sand seized in Nala police station area

नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, जांच में जुटी पुलिस

जामताड़ा ( Jharkhand ) : जामताड़ा जिला खनन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आसनसोल मुख्य मार्ग पर लादना मोड़ के समीप स्थित देवानंद होटल के पास से गुजर रहे अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को संयुक्त छापेमारी कर जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान तीनों ट्रैक्टरों में बालू लदा पाया गया। मौके पर वाहन चालकों से परिवहन संबंधी वैध कागजात मांगे गए, लेकिन कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर नाला थाना लाया गया और थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया अखिलेश कुमार जिले में अवैध परिवहन किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा। समय-समय पर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टर नाला थाना को सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अगर ट्रैक्टर चालक कोई वैध कागज दिखा पाएगा तो ट्रैक्टर छोड़ दिया जाएगा या फिर फाइन भरना होगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.