Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

फील्ड कार्य एवं एचएलओ डेटा की समीक्षा पर विशेष जोर

Special emphasis on field work and review of HLO data.

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

धनबाद (झारखंड) : जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारियों के साथ जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सभी 11 चार्जों में कार्य के दौरान उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के मुख्य रूप से एचएलओ के अंतर्गत चल रहे फील्ड कार्यों की समीक्षा, एचएलओ डेटा में पाई गई विसंगतियों एवं त्रुटियों की समीक्षा तथा ले-आउट मैप के कार्य को पूर्ण करने की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु सभी चार्जों में आवश्यक तकनीकी सहायता एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य-निष्पादन पर विशेष बल दिया। जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारी सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा ने सभी चार्जों में जनगणना कार्य हेतु आवश्यक ऐप्स के सुचारु उपयोग एवं डेटा संकलन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी राजीव कुमार ने सभी 11 जनगणना चार्जों में चल रहे अद्यतन स्थिति की जानकारी रखी। जबकि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुष्कर चंद्र झा ने ज़िले में चल रहे जनगणना कार्य में सभी चार्ज के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के साथ समन्वय बनाते हुए जिला जनगणना कोषांग के कुलदीप, घनश्याम दूबे, नीरज कुमार प्रसाद, आनंद कुमार एवं विवेक कुमार के द्वारा सभी तरह के एचएलओ ऐप में आंकड़ों के तकनीकी संधारण हेतु उचित परामर्श दिया जा रहा है।

बैठक में पुनः 2 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सभी चार्जों को जनगणना कार्य को गति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.