Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

बढ़ती पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान।

Signature campaign against rising prices of petrol and diesel.

धनबाद (झारखंड) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के  झारखंड प्रभारी के. राजू एवं केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार, लगातार बढ़ती पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कचहरी रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप परिसर में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उपस्थित लोगों ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर खाद्य पदार्थों, परिवहन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा – संतोष कुमार सिंह

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

जनता पर महंगाई के बोझ को कम करे और राहत दिलाए केंद्र सरकार – अनुपमा सिंह 

धनबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि “आज देश की जो हालत है वह किसी से छिपी नहीं है। आज महंगाई का इतना असर है कि एक महिला बेहतर जानती है कि घर चलाने में कितना कष्ट हो रहा है। आज महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, साग-सब्जियां, सरसों तेल – हर चीज की ऐतिहासिक महंगाई का बोझ जनता पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि तत्काल इस पर कोई कड़ा कदम उठाए, जनता पर महंगाई के बोझ को कम करे और राहत दिलाए।”

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग एवं छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी कर जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता को बढ़ती महंगाई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में धनबाद लोकसभा की कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह, सुल्तान अहमद खान, कुमार गौरव, मुख्तार खान, अशोक कुमार सिंह, मदन महतो, मनोज यादव, कयूम खान, जोगिंदर सिंह जोगी, अवध नारायण प्रसाद, नवनीत नीरज, शाहिद कमर, कालीचरण यादव, दिनेश यादव, मंटू दास, महेंद्र दुबे, इरफान खान चौधरी, सीता राणा, राजू दास, आसिफ रजा, अक्ष्यवर प्रसाद, प्रभात सुरोलिया, राम विलास राम, प्रमोद कुमार, बिजेंदर पासवान, मृत्युंजय कुमार सिंह, रामबिलास राम, अख्तर खान गुड्डू, गंगा वाल्मीकि, नवीन पासवान, भगवान दास, रमेश राय, अखिलेश कुमार, गोपाल कृष्णा चौधरी, जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान, सूरज वर्मा, शहजाद हुसैन, शब्बीर आलम, हरेंद्र शाही, सावन सुमन, ऋषिकांत यादव, अखिलेश चौधरी, रमेश राय, रामदुलारी देवी, हेमंती देवी, रूबी खातून, गीता सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, रामविलास राम, नवीन पासवान, आमिर हाशमी, हरेंद्र शाही, मधुसूदन सिंह चौधरी, अरविंद कुमार सैनी, मोहम्मद शादाब खान, रवि पासवान, सूरज वर्मा एवं अन्य प्रमुख रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.