Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद।

Rudraprayag police ready for Kedarnath Yatra.

सोनप्रयाग में कतारबद्ध कर सुरक्षित तरीके से गौरीकुण्ड की ओर भेजे जा रहे श्रद्धालु।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में संचालित केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। वीकेंड (शनिवार) और रविवार को आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
​प्रातः काल से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट एवं एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत की अगुवाई में पर्याप्त पुलिस बल सोनप्रयाग में तैनात रहा। सोनप्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बेहद अनुशासित तरीके से कतारबद्ध कर “सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट” पर भिजवाया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंच रहे हैं और वहाँ से सहूलियत के साथ केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम – भीड़ नियंत्रण के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

​सुचारु यातायात – शटल सेवा प्वाइंट पर सुव्यवस्थित कतार प्रणाली लागू।
​यात्रा निर्बाध – वर्तमान में केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी तरह सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
​रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन कर देवभूमि आगमन को सुगम बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.