Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा में सुनी गई पीएम मोदी की 134वीं मन की बात

PM Modi's 134th Mann Ki Baat heard in Jamtara

जामताड़ा के बूथ 237 में सुनी गई पीएम मोदी की 134वीं ‘मन की बात’, गर्मी से बचाव और युवा खिलाड़ियों की तारीफ पर रहा जोर

जामताड़ा (Jharkhand) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 में सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने जानकारी दी कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भीषण गर्मी को लेकर देशवासियों को सतर्क किया। पीएम मोदी ने कहा कि जितना संभव हो अधिक पानी पिये और आवश्यक न होने पर धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। सुमित शरण ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 5 जून से 22 जून तक जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि जामताड़ा नगर के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साह के साथ सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने रांची में हाल ही में संपन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी प्रशंसा भी की। राउत ने कहा कि इससे देश के युवाओं का मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में और ऊंचाइयां हासिल करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, जिला मंत्री आभा आर्या, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, बूथ अध्यक्ष धीरज प्रसाद, रमेश राउत, किशोर सरखेल, बापी महता, अर्घ चटर्जी, सोनू महता, जीवन महता, जीत सर्खेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.