Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने की बांसजोड़ा हिंसक झड़प घटना की कड़ी निंदा।

MP Chandra Prakash Chaudhary strongly condemned the Bansjoda violent clash incident.

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले को लेकर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने की कड़ी निंदा।

धनबाद (झारखंड) । देश की कोयला राजधानी धनबाद में बुधवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा बस्ती में हिंसक झड़प की घटना हुई। जिसको लेकर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बांसजोड़ा हिंसक झड़प घटना की कड़ी निंदा की हैं।
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट साझा किया गया। जिसमें लिखा गया कि धनबाद में खनिज संपदाओं की खुली लूट, माफियागिरी एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनहित की आवाज़ बुलंद करने वाले आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह युवा आजसू के प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, संघर्षशील महिला नेत्री रजनी रवानी एवं क्रांतिकारी साथी प्रदीप महतो पर हुआ जानलेवा हमला न केवल अत्यंत कायरतापूर्ण और निंदनीय है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनआवाज़ पर सीधा हमला है।
झारखंड में अपराध, माफियागिरी और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ चुका है कि अब जनहित में आवाज़ उठाने वाले सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। प्रशासन की निष्क्रियता एवं हेमंत सरकार की विफल नीतियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सत्ता व प्रशासन के संरक्षण में लोकतांत्रिक आवाज़ों को भय, हिंसा और दमन के माध्यम से दबाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।
सांसद ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना की हैं तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग किया हैं कि इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए पुलिस-माफिया गठजोड़ की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
लोकतंत्र में भय, हिंसा, दमन और माफियातंत्र की राजनीति को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित, न्याय और अधिकार की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.