Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

निरसा NH-2 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख

Massive fire breaks out in a moving Scorpio on NH-2 at Nirsa; vehicle reduced to ashes.

धनबाद (झारखंड) : बुधवार शाम करीब 7:30 बजे निरसा बाजार स्थित पुराने थाना से लगभग 100 मीटर धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर एक बड़ा हादसा सामने आया। जब चलती हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो (संख्या JH10DD7653) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन को बचाने का कोई अवसर नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने पास में मौजूद एनएच मिक्सर मशीन की टंकी में भरे पानी की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन के मालिक विराज मंडल हैं। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो महज आठ महीने पहले खरीदी गई थी और कुछ दिन पहले ही उसकी सर्विसिंग भी कराई गई थी। वाहन में अचानक आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे वाहन मालिक चिंता में हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने के कारण NH-2 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था। आग बुझने के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और जले हुए वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.