Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

झारखंड आंदोलनकारी सह कृषक रामचंद्र राणा को भाजपा नेता सुरेश महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

BJP leader Suresh Mahto honored Jharkhand movement activist and farmer Ramchandra Rana by presenting him with an *angavastra* (ceremonial stole).

धनबाद (झारखंड) : टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेंगनरिया पंचायत के चुनुकडीहा निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह कृषक रामचंद्र राणा को भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी सह क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष सुरेश महतो ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह सम्मान उनके कार्य से प्रभावित होकर किया। बता दें कि रामचंद्र राणा अपने आम के बागान से रोजगार कर बेरोजगारों के लिए प्रेरणा हैं। प्रति वर्ष आम की बिक्री कर स्वरोजगार कर रहे हैं और अपने घर परिवार सहित स्वयं के भरण – पोषण योग्य अच्छी कमाई कर रहे हैं। कई प्रकार के आम की प्रजाति के पेड़ अपने बागान में लगाए हुए हैं। शुरूआत इन्होंने स्वयं के खर्चे पर किया। लेकिन, बाद में झारखंड सरकार के योजना का लाभ लेकर आम की खेती को बढ़ाया। जिससे प्रभावित होकर भाजपा नेता सुरेश महतो मिलने पहुंचे एवं आम का स्वाद लिया। साथ ही सम्मानित करते हुए हर संभव सहयोग एवं इसे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। मौके पर भाजपा नेता रमेश महतो भी मौजूद है। वर्ष 2014 से रामचंद्र आम की बागवानी कर रहें हैं और लगभग 22 प्रजाति के पेड़ लगाए हुए हैं। जिससे सालाना लगभग 15 से 20 टन आम की बिक्री कर लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.