डीएम स्वाति भदौरिया का एक्शन, ड्यूटी से नदारद जेई सस्पेंड, एक अधिकारी का वेतन रोका.
पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का एक सख्त चेहरा सामने आया है। सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। अचानक किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अपनी ड्यूटी छोड़कर घर बैठे पाए गए जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया लगातार जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में जब उन्होंने संबंधित विभागों का औचक निरीक्षण किया, तो वहां की व्यवस्थाएं देखकर वे हैरान रह गईं। कई कर्मचारी और अधिकारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि एक जूनियर इंजीनियर बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से नदारद था और घर पर मौजूद था।