Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े 76 वर्षीय बुजुर्ग को 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलाया।

A 76-year-old man, who was separated from his loved ones in Kedarnath Dham, was found and reunited with his family within 2 hours.

रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता : केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े 76 वर्षीय बुजुर्ग को 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलाया।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : ​बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। केदारनाथ में तैनात आपातकालीन सेवा 112 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए, अपने परिवार से बिछड़े एक 76 वर्षीय बुजुर्ग तीर्थयात्री को मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रायपुर (छत्तीसगढ़) के निवासी केदारनाथ शाहू (उम्र 76 वर्ष) अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे। बीती रात करीब 11:00 बजे, बाबा के दर्शन करने से पूर्व ही वह भारी भीड़ के बीच अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गए। परिवार ने रातभर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर आज उनके पुत्र द्वारा पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचना दी गई।
​सूचना मिलते ही ‘112’ आपातकालीन सेवा में नियुक्त हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल अनुज की टीम तुरंत हरकत में आई। रुद्रप्रयाग पुलिस की इस टीम ने बिना वक्त गंवाए धाम के विभिन्न हिस्सों और संभावित मार्गों पर सघन खोजबीन शुरू की। टीम की कड़ी मेहनत और तत्परता के चलते सूचना मिलने के महज 2 घंटे के भीतर बुजुर्ग केदारनाथ शाहू को सकुशल ढूंढ निकाला गया।
​बुजुर्ग को सुरक्षित पाकर उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिवार ने रुद्रप्रयाग पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता और मददगार रवैये की खुले दिल से सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से आभार प्रकट किया। रुद्रप्रयाग पुलिस चारधाम यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.