Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा पुलिस ने लिया हरियाली का संकल्प, पुलिस केंद्र में किया वृहद वृक्षारोपण

Jamtara Police took the pledge of greenery, planted large trees in the police center

विश्व पर्यावरण दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने लिया हरियाली का संकल्प, पुलिस केंद्र में किया वृहद वृक्षारोपण

जामताड़ा (Jharkhand) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र जामताड़ा परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभू कुमार सिंह ने किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जिले में हरित आवरण का विस्तार करना तथा आमजन के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध, सार्जेंट मेजर समेत पुलिस केंद्र के कई अन्य पदाधिकारी व जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रदूषण कम करने और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस का दायित्व सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी है। पर्यावरण बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.