Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

SDO-DSP के आश्वासन पर 4 घंटे बाद हटा जाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jam cleared after 4 hours on assurance of SDO-DSP, 5 accused arrested

राजकुमार हत्याकांड : SDO-DSP के आश्वासन पर 4 घंटे बाद हटा जाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा (झारखंड) : विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के विरोध में कोडरमा थाना के सामने चल रहा सड़क जाम गुरुवार को एसडीओ निर्मल सोरेन और डीएसपी अरविंद कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। करीब चार घंटे तक रांची पटना रोड जाम रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने मानी चार प्रमुख मांगें

आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और समर्थकों के साथ हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने कई मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से लापरवाह थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई करने, सभी नामजद आरोपियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रुपये मुआवजा देने की अनुशंसा भेजने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में नामजद 4 से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।

वहीं एसडीओ निर्मल सोरेन ने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

विधायक ने परिवार को दिया भरोसा

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि राजकुमार यादव उनके परिवार का सदस्य जैसा था। उन्होंने कहा, “राजकुमार की शहादत बेकार नहीं जाएगी। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ूंगी।”

प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.