Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिशा एडु ऐप लॉन्च

Disha Edu App launched on World No Tobacco Day

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नाला प्लस टू विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, दिशा एडु ऐप लॉन्च

जामताड़ा (Jharkhand) : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिला अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के स्मार्ट क्लासरूम में बीएनटीसी एजुकेशनल फाउंडेशन के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, निबंध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा शिक्षा संबंधी ‘दिशा एडु’ ऐप का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उप प्रमुख समर माजी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरदीप कुमार, विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार मंडल, सेवानिवृत्त शिक्षक पंकज कांति खां सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संस्था की सुष्मिता खां ने ‘दिशा एडु’ ऐप की जानकारी दी, जबकि उत्तम महतो ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इसकी विशेषताओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुरजीत भट्टाचार्य, शिक्षक वीरेंद्र नाथ गोराई, अर्जुन गोराई, तीर्थमय मंडल, बादशाह मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.