Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

त्यौहार से पहले जामताड़ा पुलिस ने मॉक ड्रिल कर परखी आपात तैयारी।

Before the festival, Jamtara police geared up, tested emergency preparations by doing mock drill in the parade ground.

त्यौहार से पहले जामताड़ा पुलिस ने कसी कमर, परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल कर परखी आपात तैयारी।

जामताड़ा (झारखण्ड) : आगामी त्यौहारों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामताड़ा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया। आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज जैसी स्थितियों से निपटने के तरीकों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य मकसद पुलिस बल की तैयारियों को परखना और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जवानों को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रखना है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है। एसपी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान अक्सर शरारती तत्व अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। नागरिक किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और उसकी पुष्टि सिर्फ पुलिस या प्रशासन से करें। उन्होंने जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया।

मॉक ड्रिल में डीएसपी, थाना प्रभारी समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी व सैकड़ों जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस तैयारी से त्यौहारों के दौरान आम लोगों में सुरक्षा का भाव और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.