धनबाद (झारखंड) : जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक वाईके सिंह ने बाघमारा के नव पदस्थापित एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसडीपीओ का स्वागत किया और क्षेत्र में कंपनी के कार्यों की जानकारी दी। महाप्रबंधक ने असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पन्न बाधाओं से अवगत कराते हुए प्रशासन से सहयोग की मांग की। एसडीपीओ ने कंपनी को हरसंभव सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी।