Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

लोयाबाद कांड व झूठे मुकदमों के विरोध में आंदोलन तेज करेगी आजसू पार्टी

AJSU Party will intensify agitation against Loyabad incident and false cases

आजसू पार्टी के बोकारो, धनबाद एवं गिरिडीह जिलों की संयुक्त बैठक में रणनीति बनी

धनबाद (झारखंड) : लोयाबाद कांड को लेकर आजसू पार्टी का केंद्रीय जांच दल आगामी 2 जून को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस बीच पार्टी ने युवा नेता हीरालाल महतो एवं रजनी रवानी पर हमले तथा फर्जी मुकदमों के विरोध में संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया है। पार्टी द्वारा जन के प्रथम सप्ताह में धनबाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

कोयलांचल के तीन जिलों बोकारो, धनबाद एवं गिरिडीह की पार्टी इकाई की संयुक्त बैठक मेमको मोड़ स्थित रीत रिसॉर्ट के सभागार में हुई। जिसमें पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित किया। धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने बैठक की अध्यक्षता की तथा संचालन जिला प्रधान सचिव रामा शंकर तिवारी ने किया।

बैठक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव संतोष महतो, यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, प्रमोद चौरसिया, विनय सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि माफिया राज, जानलेवा हमले, अवैध कोयला खनन एवं झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध में 01 जून से लेकर 12 जून तक धनबाद जिला के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध मार्च निकाला जाएगा । उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रभारियों को प्रत्येक पंचायत में युवा आजसू के दो-दो प्रभारी तथा महिला प्रकोष्ठ में प्रत्येक पंचायत में एक-एक महिला प्रभारी नियुक्त किया जाना है। SIR विषय पर बीएलए-1 के द्वारा सभी पंचायतों में एक-एक पंचायत प्रभारी नियुक्त किया जाएगा एवं 22 जून को पार्टी का स्थापना दिवस बृहद रूप से किये जाने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू पार्टी के युवा नेता हीरा लाल महतो एवं रजनी रवानी पर जानलेवा हमले तथा झुठा मुकदमा कर अन्याय किया गया है जिसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 जून को जांच दल की रिपोर्ट केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को सौंपी जाएगी।

जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि घटना से पहले रजनी रवानी ने स्थानीय थाना में जाकर घटना की अंदेशा को लेकर एक घंटा पहले ही थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई ना कर टाल मटोल किया गई। जाना और घटना घट जाना, इससे पुलिस की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है। आखिर कोई भी पीड़ित न्याय व सुरक्षा के लिए किससे गुहार लगाएंगे। झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। जनता की आवाज़ को दबाने, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने एवं भय का वातावरण बनाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देंगे ।

संतोष महतो ने राज्य सरकार और वरीय पुलिस अधिकारियों से मांग किया हैं कि लोयाबाद जानलेवा हमले में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो एवं पुलिस–माफिया गठजोड़ की सी.बी.आई जांच हो। आजसू पार्टी सदैव जनता के अधिकार, न्याय और झारखंड के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

उपरोक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए धनबाद से भास्कर ओझा, गोविन्दपुर से रामा शंकर तिवारी, बाघमारा से सुभाष रवानी, तोपचांची से नरेश महतो, तेतुलमारी, निरसा से नरेश महतो,महुदा, कलियासोल से रतिलाल महतो, एग्यारकुंड से पप्पू सिंह, बलियापुर से विशेश्वर महतो, टुंडी से हलधर महतो, पूर्वी टुंडी से संतोष महतो, धनबाद नगर निगम से आशीष तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।

इस मौके पर प्रमोद चौरसिया, टिकैत महतो, विनय सिंह, कुमारी खुशबू, सुप्रिया कुमारी, सचिन महतो, भास्कर ओझा, रमेश मुनि, सुभाष चंद्र रवानी, विशाल महतो, हलधर महतो, अश्विनी महतो, रतिलाल महतो, अलाउद्दीन अंसारी, पप्पू सिंह, प्रमोद महतो, गौतम महतो, सुनील महतो, महबूब आलम, गफ्फार अंसारी, परमेश्वर महतो, जीतू पासवान, अमरदीप महतो, लाली महतो, संजय महतो, नरेश महतो, गोपाल महतो, नितेश महतो, विशेश्वर महतो, पप्पू मंडल, आशीष गोस्वामी, कौशल किशोर महतो, छक्कन महतो, गुड्डू अंसारी, संतोष कुशवाहा, सतीश महतो, मिनी महतो, जगरनाथ महतो, देवनारायण मंडल, इत्यादी सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.