Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

कालीपाथर गाँव के युवक का जंगल में पेड़ से लटका शव मिला।

Dead body of a youth of Kalipathar village was found hanging from a tree in the forest, creating chaos among the family members.

कालीपाथर गाँव के युवक का जंगल में पेड़ से लटका शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम।

जामताड़ा (झारखण्ड) : नाला थाना क्षेत्र के कालीपाथर गाँव में बुधवार दोपहर में एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान फनी भूषण सोरेन (25), पिता बहादुर सोरेन, निवासी कालीपाथर,प्रखंड नाला के रूप में हुई है।दलाबड़ मुखिया प्रतिनिधि गुपिन सोरेन ने नाला थाना को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही एएसआई चंदन कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि फनी भूषण मंगलवार शाम को घर से निकला था और बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे वह गाँव के पास स्थित झाड़ी में करांच के पेड़ से लटका मिला।
परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह अक्सर ग्लानि की स्थिति में रहता था। थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, किंतु सटीक कारण और मृत्यु का निश्चित कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था , पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कहा कि मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है और परिजनों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.