Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा।

Police demonstrated strength in Jamtara, assured security through flag march.

बकरीद पर अमन-चैन कायम रखने को जामताड़ा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा।

जामताड़ा (झारखण्ड) : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व की पूर्व संध्या बुधवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च की अगुवाई एसडीपीओ वसीम राजा ने की। इस दौरान साइबर डीएसपी अमित रविदास, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए।
पुलिस बल का यह जत्था शहर के मुख्य मार्गों, बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों से गुजरा। जवानों ने पैदल गश्त कर लोगों से सीधा संवाद किया और पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है, ताकि बकरीद का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.