Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

रामगढ़ में आजसू ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

AJSU burnt the effigy of the Chief Minister in Ramgarh.

रामगढ़ (झारखंड) : धनबाद के लोयाबाद में माफिया राज, अवैध कोयला खनन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाले आजसू पार्टी के कर्मठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कायराना हमले तथा वरिष्ठ महिला नेत्री रजनी रवानी पर झुठा मुकदमा कर अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में रामगढ़ स्थित सुभाष चौक में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में रामगढ़ के युवा आजसू के जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम में सहभागिता कर अपनी आवाज़ बुलंद किया।

पियूष चौधरी ने कहा कि झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। जनता की आवाज़ को दबाने, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने एवं भय का वातावरण बनाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

साथ ही पियूष चौधरी ने कहा कि यह हम स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि लोयाबाद हमले में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, पुलिस–माफिया गठजोड़ की निष्पक्ष जांच हो तथा महिला नेत्री रजनी रवानी को तत्काल रिहा किया जाए।

आजसू पार्टी सदैव जनता के अधिकार, न्याय और झारखंड के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.