Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

बैडमिंटन टूर्नामेंट के पोस्टर एवं ट्रॉफी का अनावरण।

Unveiling of poster and trophy of badminton tournament.

स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के पोस्टर एवं ट्रॉफी का अनावरण।

23-24 मई को शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी डीजे कॉलेज पीजी हॉस्टल के सामने में होगा आयोजन।

मुंगेर (बिहार) : शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी में स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के पोस्टर एवं ट्रॉफी का अनावरण मुंगेर के यातायात डीएसपी प्रभात रंजन, राधा डेंटल केयर के डॉक्टर उदय शंकर एवं हीरो राजन ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर केक काटकर खिलाड़ियों के बीच खुशियां बांटने का कार्य किया गया। मुंगेर शहर के लिए गौरव की बात है कि लगभग 850 बैडमिंटन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डॉ उदय शंकर ने कहा कि आज के युवाओं को खेल से जुड़ना जरूरी हैं। इससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में खिलाड़ियों के लिए अपने प्रतिभा को दिखाने का सुनहरा अवसर हैं। प्रभात रंजन ने कहा खेल हमेशा जोड़ने का कार्य करता है एवं समाज को मजबूती प्रदान करता है।

शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

एकेडमी के कोच एवं डायरेक्टर अक्षत कुणाल एवं संटू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग साढ़े आठ सौ बच्चे भाग लेंगे। इसमें सिंगल कैटेगरी में जूनियर-सीनियर एवं डबल कैटेगरी में मेंस वर्ग को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक, अद्भुत एवं रंगारंग होने जा रहा है।

स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनकी स्मृति में यह आयोजन रखा गया है।

यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने इस स्टेडियम एवं आयोजन के लिए कोच अक्षत कुणाल एवं संटू को धन्यवाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सभी प्रतिभागी अभी से बेहद उत्साहित हैं और यह आयोजन मुंगेर के खेल जगत में हलचल एवं चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से मुंगेर एवं बिहार को नए बैडमिंटन खिलाड़ी मिलेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.