बनी रहती हैं जाम की समस्या, आए दिन होती रहती हैं दुर्घटना।
साहिबगंज ( झारखण्ड ) : बोरियो बाजार में स्थाई बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे तो बोरियो बाज़ार में तीन अस्थायी बस स्टैंड है, जो मुख्य सड़क पर ही बना हुआ है। बोरियो – गोड्डा, बोरियो – दुमका, बोरियो -साहिबगंज, जहाँ से प्रत्येक दिन सैकड़ों गाड़ियां हजारों यात्रियों को लेकर बोरियो से साहिबगंज, तीनपहाड़, राजमहल, बरहेट, बड़हड़वा, दुमका, राँची, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, देवघर, जसीडीह, मिर्जा चौकी इत्यादि के लिए प्रस्थान करती है। लेकिन, इन अस्थायी बस स्टैंड में यात्रियों को बैठने के लिए विश्रामगृह नहीं है। जिससे यात्रियों को आस – पास के दुकानों के बाहर खड़े रह कर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे तो बस स्टैंड में परेशानियां सालो भर रहती है। लेकिन, खासकर बरसात के मौसम में परेशानीयां ज्यादा बढ़ जाती है।