Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

एसएसई ने किया अंडरपास पुल का पर्यवेक्षण।

SSE supervised the underpass bridge.

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ रेलवे फाटक 4/ए/ई के समीप निर्मित अंडरपास पुल का बुधवार को वरीय अनुभाग अभियंता (गोमो) रतन शंकर ने पर्यवेक्षण किया। इस दौरान मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक ग्रामीणों के साथ मौजूद रहें। मुख्यतः अंडरपास पुल में जल जमाव ,पानी रिसाव एवं आवागमन में हो रहीं दिक्कतों से एसएसई अवगत हुए। मुखिया ने ग्रामीणों की बातों को रखते हुए बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद पानी पुल में ठहरता हैं। वहीं बारिश के दिनों में आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहता हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि यहां डबल लेन अंडरपास पुल होना चाहिए एवं जो दिक्कतें हैं, उसका निदान जल्द से जल्द होना चाहिए। ज्ञात हो कि फाटक बंद रहने के कारण आने – जाने का एकमात्र विकल्प अंडरपास पुल ही हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर भी पहल करने की मांग की। चूंकि,रात्रि में अंधेरा रहने से कभी भी दुर्घटना हो सकती हैं। इससे होकर प्रतिदिन आस – पास के कई गांवों के लोग आना – जाना करते हैं।
वरीय अनुभाग अभियंता रतन शंकर ने बताया कि वह इस संबंध में रिपोर्ट सौंपेंगे एवं जो भी मांगे ग्रामीणों की हैं, वह मंडल रेल से संबंधित हैं। अंडरपास पुल को लेकर जो भी दिक्कतें हैं। विभागीय निर्देशानुसार उस पर पहल की जायेगी।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक, दयानंद महतो, देवनारायण महतो, दीपक कुमार महतो, संतोष रवानी, राजेंद्र महतो, नन्द किशोर कुम्हार, मंजर हुसैन, सरवर आलम, शिव कुमार महतो, सतीश कुम्हार, निमाई कुम्हार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.